फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कुत्ते ने दो को काटा, गुस्साए ग्रामीणों ने पीटकर मार डाला

Mon, 21 Jul 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
कुत्ते के हमले में घायल हुआ बालक।
विज्ञापन
सीतापुर। कोतवाली देहात इलाके के मलुही सरैया में एक कुत्ते ने गांव के ही दो लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया है। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कुत्ते को पीटकर मार डाला।
विज्ञापन


रविवार दोपहर शुभम अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी बीच कुत्ते ने आकर उसके गाल पर हमला कर दिया। बच्चे की आवाज सुनकर परिजन बचाने के लिए दौड़े। कुत्ते को डंडे से मारकर गांव के बाहर भगा दिया। कुत्ते के हमले से शुभम के गाल पर गहरे जख्म हो गए। इसके बाद परिजन बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया लेकिन परिजन आर्थिक हालत खराब होने का हवाला देकर लखनऊ नहीं गए हैं। इसके कुछ देर बाद गांव के सुमित पांडेय को भी कुत्ते ने घायल कर दिया। नाराज ग्रामीणों ने कुत्ते को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें