फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: एक्सपायर सर्टिफिकेट लगाकर मरीज देख रहे थे डॉक्टर, सीएमओ ने फटकारा

Fri, 06 Feb 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
जांच करते सीएमओ।
विज्ञापन
मिश्रिख। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेश कुमार ने शुक्रवार को मिश्रिख सीएचसी और उसके सामने स्थित डायग्नोस्टिक सेंटर व क्लीनिक का निरीक्षण किया। इस दौरान एक क्लीनिक में चिकित्सक एक्सपायर्ड सर्टिफिकेट लगाकर मरीजों को देखते मिले। यह देख सीएमओ का पारा चढ़ गया। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की बात कही। कई डायग्नोस्टिक सेंटर की जांच कर संचालन बंद करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. सुरेश ने अल्ट्रासाउंड सेंटरों का निरीक्षण किया। सुमित्रा अल्ट्रासाउंड व पैथोलॉजी बिना डॉक्टर के चल रही थी। सीएमओ को सेंटर में कंप्यूटर ऑपरेटर व एक अन्य युवक मिला। दोनाें कोई भी वैध प्रपत्र नहीं दिखा सके। सेंटर में मानक अनुरूप जांच के लिए कोई स्थान भी नहीं मिला। सेंटर में लगे बैनर पर संचालक अनूप कुमार और अधिकृत चिकित्सक के रूप में डॉ. मनोज सिंह का नाम व फोटो लगी थी। जब सीएमओ ने मौके से चिकित्सक का नंबर मिलाया तो उस पर इनकमिंग बंद मिली। वहीं, एक अन्य सेंटर में बिना रेडियोलॉजिस्ट के एक युवक महिला का अल्ट्रासाउंड करते मिला। इसका सीएमओ ने वीडियो बनाया। सीएमओ ने सभी जांच केंद्रों के वैध दस्तावेज तलब किए हैं। संचालन बंद करवा दिया है।

तुमको शर्म नहीं आती...अभी उतारो एक्सपायर सर्टिफिकेट
सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार सीएचसी के सामने स्थित नर्सिंग होम संचालक डॉ. आरके गुप्ता की क्लीनिक पहुंचे। वहां डॉक्टर मरीजों का इलाज कर रहे थे। जांच के दौरान सीएमओ की नजर दीवार पर टंगे एक एक्सपायर सर्टिफिकेट पर पड़ी। उन्होंने चिकित्सक को फटकार लगाते हुए कहा कि बिना रिनीवल के प्रैक्टिस कर रहे हो, तुमको शर्म नहीं आती। उन्होंने तत्काल दीवार पर लगे एक्सपायर सर्टिफिकेट को उतरवा दिया। ये चिकित्सक पूर्व में सीएचसी मिश्रिख में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
विज्ञापन



सीएचसी में दूर की जाएंगी कमियां: सीएमओ
मुख्य चिकत्साधिकारी डॉ सुरेश कुमार ने सीएचसी मिश्रिख का भी निरीक्षण किया। इस दौरान लेबर रूम व अन्य यूनिटों की जांच की। बताया कि लेबर रूम में प्रसव हो रहे हैं। संस्थागत प्रसव की समीक्षा की गई है। कमियों को दूर किया जाएगा। मेडिकल स्टाफ की कमी नहीं है। बाल रोग विशेषज्ञ अस्पताल में मौजूद हैं। इस वजह से विशेष परिस्थितियों में ही बच्चों को यहां से रेफर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें