मिश्रिख। तीन दिन से बिना सूचना के चिकित्सक गैरहाजिर हैं। नोटिस के बाद भी स्पष्टीकरण नहीं दिया। अधीक्षक ने कार्रवाई के लिए सीएमओ को पत्र लिखा है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रखर श्रीवास्तव ने बताया कि अस्पताल में तैनात डॉ. नंदलाल गुप्ता निश्चेतक (बेहोशी का डॉक्टर) के पद पर तैनात हैं।
तीन दिन से बिना किसी सूचना के वह अनुपस्थित चल रहे हैं। इसके पूर्व भी 23 मई को आकस्मिक सेवाओं में लापरवाही बरते जाने पर काम में सुधार लाने के लिए स्पष्टीकरण मांगा गया था लेकिन अभी तक स्पष्टीकरण नहीं दिया है। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि डॉ. नंदलाल के खिलाफ कार्रवाई के लिए सीएमओ को पत्र लिखा गया है।