फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: डीएम साहब... मुझे आवास दिलावा दीजिए

Sat, 14 Feb 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
डीएम को ​शिकायत बताता पीड़ित।
विज्ञापन
गोंदलामऊ (सीतापुर)। डीएम साहब... मेरे पास आवास नहीं है। कई बार प्रधान व ब्लॉक पर अधिकारियों से फरियाद की। इसके बावजूद आवास नहीं मिल पा रहा है...., मुझे आवास दिला दीजिए। यह फरियाद उमरापुर निवासी दिव्यांग चंद्र प्रकाश ने संदना थाने में आयोजित थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर से की। पीड़ित की शिकायत पर जिलाधिकारी ने डीपीआरओ को दिव्यांग के आवास की प्रक्रिया पूरी करवाने के निर्देश दिए। यहीं के निवासी एक अन्य दिव्यांग दीपक कुमार ने शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके घर के सामने रास्ते पर जलभराव रहता है। इससे आवागमन में दिक्कत होती है।
विज्ञापन

जनता की शिकायतों व समस्याओं को स्थानीय स्तर पर निस्तारित करने केे उद्देश्य से शनिवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में थाना संदना में आयोजित थाना समाधान दिवस 17 शिकायतें प्राप्त हुईं। इसमें तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम मिश्रिख अभिनव यादव, एएसपी दुर्गेश कुमार सिंह, सीओ मिश्रिख विशाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

मिश्रिख में आयोजित थाना समाधान दिवस में कोतवाल प्रदीप सिंह व नायब तहसीलदार अजय कुमार ने शिकायतें सुनीं। इस दौरा आए छह शिकायती पत्रों में से एक का मौके पर निस्तारण किया गया। कस्बा इंचार्ज गुड्डू राम, कल्ली चौकी इंचार्ज शिवम सिंह, कानूनगो व लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन


हरगांव में आयोजित थाना दिवस में एसडीएम सदर धामिनी एम दास ने शिकायतें सुनीं। इस दौरान पांच शिकायती पत्र प्राप्त हुए। इसमें से एक का मौके पर निस्तारण किया गया। थाना प्रभारी बलवंत शाही, कानूनगो वीरेंद्र कुमार व राज कुमार पांडेय तथा लेखपाल मौजूद रहे।



केस-1
हटाया जाए कब्जा
लहरपुर में आयोजित संपूर्ण थाना समाधान दिवस में क्षेत्र के ग्राम शाहपुर निवासी अमरीश ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गांव के कुछ लोगों द्वारा खाद के गड्ढे तथा चकमार्ग को अपने खेत में मिलाकर सरकारी भूमि पर कब्जा कर लिया गया है। इससे ग्रामीणों को दिक्कत होती है। अमरीश ने कब्जा हटवाने की मांग की।


केस-2
सहन जमीन पर बनाई जा रही सड़क

मिश्रिख के गौतम नगर निवासी सरला देवी ने थाना समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके मकान के आगे सहन की जमीन पर आरसीसी रोड बनाई जा रही है। महिला ने जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें