फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: डीएम साहब... तीन वर्ष से भटक रहा हूं, पेंशन बनवा दीजिए

Sat, 19 Jul 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
तहसील में ​शिकायतें सुनते अ​धिकारी।
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। साहब... तीन वर्ष से वृद्धावस्था पेंशन के लिए ब्लॉक, नगर पंचायत तथा तहसील के चक्कर लगा रहा हूं। हर जगह के अधिकारियों व कर्मियों द्वारा एक ऑफिस से दूसरे ऑफिस भेज दिया जाता है। यह फरियाद सोनारन टोला निवासी बुजुर्ग राधे ने तहसील दिवस में मौजूद डीएम से की। शिकायत पर डीएम ने ईओ को बुलाकर पेंशन के लिए आवेदन की आदि सारी प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

तहसील स्तर पर समस्याओं व शिकायतों के निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जिले की सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। महोली तहसील में डीएम अभिषेक आनंद, एसपी अंकुर अग्रवाल और विधायक शशांक त्रिवेदी ने लोगों की फरियाद सुनी। डीएम ने शिकायतों व समस्याओं को गुणवत्तापूर्ण समय से निस्तारण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
लहरपुर में एसडीएम आकांक्षा गौतम को 46 शिकायती पत्र मिले। इसमें से चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। सिधौली तहसील सभागार में अपर जिलाधिकारी व क्षेत्रीय विधायक मनीष रावत मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि जमीन संबंधी मामलों में पुलिस दोनों पक्षों को बुलाकर सर्वप्रथम आपसी सहमति के आधार पर सुलझाने का प्रयास करें। 116 प्रार्थनापत्र आए। 17 का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन


केस1
दिव्यांग ने बीपीएल राशन कार्ड बनवाने की लगाई गुहार
महोली के विकास नगर निवासी दिव्यांग प्रकाश ने डीएम से फरियाद कि उनका पात्र गृहस्थी का राशन कार्ड है, जिस पर पांच किलो राशन मिलता है। इतने में माह भर गुजारा नहीं हो पाता है। आंखों से दिव्यांग होने के कारण कोई काम नहीं कर सकता। इसलिए बीपीएल राशन कार्ड बनवा दीजिए। इस पर जिलाधिकारी ने पूर्ति निरीक्षक कविता वर्मा को बुलाकर समस्या का निदान करने के निर्देश दिए। प्रकाश ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक ने हर माह पांच किलो अतिरिक्त राशन देने का आश्वासन दिया है।

केस2
महोली के इमलिया निवासी वेद प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि उनकी भूमि सेमरावां में है। खेत के पास चकमार्ग को पड़ोसी किसानों ने अपने खेत में मिला लिया है। 10 वर्ष से कई बार प्रार्थना पत्र दिए। इस साल तहसील प्रशासन ने चकमार्ग खुलवाने का आदेश दिया। जिसके बाद प्रधान द्वारा चकमार्ग का पटान शुरू कराया। आरोप है कि गांव के भरोसे व रामसेवक बाधा खड़ी कर रहे हैं।
केस3
महोली के रजवापुर के मजरा त्रिलोकापुर निवासी हरिनाम सिंह व रमेश कुमार ने शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव के पश्चिम तालाब की भूमि पर रामरहीस व बाबूराम ने मकान बनाकर रास्ते के किनारे मिट्टी लगा दी। जलनिकासी बाधित है। प्रार्थना पत्र में जांच व कार्रवाई कर जलनिकासी दुरुस्त कराने की मांग की गई है।
केस4
लहरपुर के संपूर्ण समाधान दिवस में 10 से अधिक बार प्रार्थना पत्र देने के बाद भी समस्या का हल न होने पर शनिवार को गोड़ियनपुरवा मजरा मडोर निवासी महादेव ने तहसील दिवस में शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि प्रधान ने चुनाव की रंजिश में विपक्षी लोगों की मदद से प्रार्थी के सहन की भूमि से रास्ता निकालकर खड़ंजा लगवा दिया है। आरोप लगाया है कि 2019 से जुलाई 2025 तक 10 से अधिक प्रार्थना पत्र दे चुके हैं, लेकिन समस्या का निदान नहीं हो सका है।
केस5
सिधौली में समाधान दिवस में हीरपुर निवासी रामगोपाल ने प्रार्थनापत्र देकर घर से सटे लगे नीम के जर्जर पेड़ को काटने की अनुमति दिए जाने की मांग की। बताया कि पेड़ से घर क्षतिग्रस्त हो सकता है। अकोहरा निवासी रामपाल ने प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उनकी भूमि गाटा संख्या 95 जिसका रकबा 0.013 हेक्टेयर है। उसकी पैमाइश कराकर विपक्षी द्वारा किए जा रहे अवैध अतिक्रमण को हटवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें