फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: डीएम साहब... मेरी जमीन से कब्जा नहीं छोड़ रहा दबंग

Sat, 05 Apr 2025 10:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
केस-1
विज्ञापन

महोली तहसील क्षेत्र के कचूरा गांव निवासी शिव सागर ने जिलाधिकारी (डीएम) को शिकायती पत्र दिया। जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी पैतृक भूमि पर गांव के राकेश ने जबरन कब्जा कर लिया है।कहा कि उनकी कोई संतान नहीं है और राकेश उनकी संपत्ति हड़पना चाहते हैं। पूर्व के तहसील दिवस में दिए गए प्रार्थना पत्र के बाद लेखपाल और राजस्व निरीक्षक मौके पर पैमाइश करने गए थे। लेकिन राकेश और उनकी पत्नी ने पैमाइश नहीं करने दिया। पीड़ित ने अपनी भूमि को कब्जा मुक्त कराए जाने की गुहार लगाई है।

केस-2
महोली तहसील क्षेत्र के कुसैला गांव निवासी तपन वर्मा ने शिकायती पत्र दिया और बताया कि उनकी निजी भूमि गाटा संख्या 587 के पास गाटा संख्या 588 में चकमार्ग दर्ज है। इस चकमार्ग पर गांव के अनिल कुमार और भोलानाथ ने कब्जा कर रखा है। जिससे तपन वर्मा को अपने खेतों तक कृषि यंत्र ले जाने में कठिनाई हो रही है। उन्होंने चकमार्ग को खाली कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन



सीतापुर। जनपद की सभी तहसीलों में शनिवार को जन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के उद्देश्य से संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील महोली में इस दिवस की अध्यक्षता विधायक महोली शशांक त्रिवेदी और जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने की। इस अवसर पर शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को सुना गया और समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए और जो शिकायतें दी गई हैं, उनका समाधान संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचकर करें। उपजिलाधिकारी महोली शशि बिंदु द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेश कुमार समेत संबंधित विभागों के अधिकारी भी इस मौके पर उपस्थित रहे। वहीं तहसील महोली में कुल 63 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिनमें से 5 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

ऐसे तहसीलों में हुआ प्रार्थना पत्रों का निस्तारण
तहसील लहरपुर: 58 प्रार्थना पत्रों में से 6 का निस्तारण
तहसील सिधौली: 57 प्रार्थना पत्रों में से 9 का निस्तारण
तहसील बिसवां: 33 प्रार्थना पत्रों में से 7 का निस्तारण
तहसील महमूदाबाद: 40 प्रार्थना पत्रों में से 6 का निस्तारण
तहसील मिश्रिख: 68 प्रार्थना पत्रों में से 6 का निस्तारण
तहसील सदर: 21 प्रार्थना पत्रों में से 6 का निस्तारण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें