डीएम ने विकास कार्यों के लिए धनराशि आवंटन व कार्ययोजना बनाने में लापरवाही पर अपर जिलाधिकारी रामकेवल तिवारी से स्पष्टीकरण तलब किया है। उन्होंने यह कार्रवाई सोमवार को पालिकाध्यक्ष के प्रतिनिधि सचिन जायसवाल की शिकायत पर की। इस मामले में तीन दिन में जवाब मांगा हैं।
नगरीय क्षेत्रों में विकास कार्यों के स्टांप शुल्क के लिए दो प्रतिशत धनराशि उपलब्ध कराई जाती हैं। इस आवंटित धनराशि का निकायवार आवंटन कर उसकी कार्ययोजना तैयार करने की जिम्मेदारी प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय की होती हैं ।
यह प्रभार वर्तमान समय में एडीएम रामकेवल तिवारी के पास हैं। सोमवार को डीएम से नगर पालिका सीतापुर के अध्यक्ष के प्रतिनिधि सचिन जायसवाल ने शिकायत की। उन्होंने कहा कि डायरेक्टर लोकल बॉडी के निर्देश के बाद भी स्थानीय निकाय अनुभाग ने न तो दो प्रतिशत स्टांप शुल्क के तहत होने वाले विकास कार्यों की कार्ययोजना तैयार की हैं और न ही बजट का निकायवार आवंटन किया हैं।
इससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। डीएम ने इस मामले में लापरवाह कार्यशैली को लेकर एडीएम/प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय रामकेवल तिवारी से स्पष्टीकरण तलब किया गया हैं।