फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: डीएम ने अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र का किया निरीक्षण

Fri, 06 Jun 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। खैराबाद के अकोइया गांव में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र का निरीक्षण किया। गंगा गोकर्ण अमृत वाटिका में पौधरोपण भी किया। उन्होंने सरायन नदी के तट पर पौधरोपण के लिए चिह्नित स्थल को भी देखा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्षा जल के प्रवाह को नियमित करने व निरंतर जलापूर्ति के लिए आसपास की छोटे नालों पर बंधे बनवाए जाएं। तालाब के आउटलेट को भी नदी के प्रवाह से जोड़ने की व्यवस्था हो। गंगा गोकर्ण अमृत वाटिका में व्यापक स्तर पर पौधरोपण कराने के निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि रोपित पौधों की सुरक्षा व सिंचाई की समुचित व्यवस्था की जाए। साथ ही खाली पड़ी भूमि पर भी व्यापक स्तर पर पौधरोपण हो। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना और इनके प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी वन प्रभाग नवीन खंडेलवाल, उपजिलाधिकारी सदर अभिनव कुमार, डीसी मनरेगा चंदन देव पांडेय, खंड विकास अधिकारी खैराबाद व अन्य अधिकारियों ने भी पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें