फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: डीएम ने कस्तूरबा स्कूल में सीसीटीवी कैमरे बढ़ाने के दिए निर्देश

Wed, 18 Feb 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कमलापुर (सीतापुर)। जिलाधिकारी डाॅ. राजागणपति आर ने मंगलवार को सिधौली के कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कॉलेज का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान डीएम ने मल्टीपर्पज हॉल, भोजनालय कक्ष व साफ-सफाई व्यवस्था को देखा।
विज्ञापन

भोजनालय में पहुंचकर बच्चों को दिए जा रहे नाश्ते की गुणवत्ता तथा उपलब्ध राशन की स्थिति जानी। शौचालय, बाॅथरूम तथा छात्राओं के लिए उपलब्ध पेयजल व्यवस्था को भी देखा, जो संतोषजनक पाए जाने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की।
ड्रामेटिक हॉल में डीएम ने कक्षा छह की छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने विद्यालय में तैनात अध्यापकों की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश बीएसए को दिए। कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण करते हुए आरओ जल की गुणवत्ता की जांच की। निरीक्षण में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें