फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: केबल बाॅक्स जलने से नौ घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति

Wed, 18 Feb 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। उपकेंद्र में 33 केवीए केबल बॉक्स में खराबी आने से नौ घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इंजीनियरों व तकनीकी टीम ने काफी मशक्कत कर केबल बॉक्स की खामी दूर की।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह 8 बजे अचानक महोली में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इससे उपखंड से जुड़े सात फीडरों के 250 गांवों की तकरीबन पांच लाख आबादी प्रभावित हुई। उपभोक्ताओं जानकारी की तो पता चला कि कैंबा स्थित बिजली घर में 33 केवीए केबल बॉक्स खराब हो गया है।
सुबह से बिजली न मिलने से लोगों को पानी की किल्लत झेलनी पड़ी। सुबह 10 बजे से कर्मचारियों ने फाल्ट ठीक करना शुरू किया। शाम पांच बजे खामी दूर हुई तो बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली है। एसडीओ संजय यादव ने बताया कि 33 केवीए केबल बॉक्स में खराबी के कारण आपूर्ति बाधित हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें