फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: डीएम को डिलीवरी रजिस्टर पर गलत मिली इंट्री

Mon, 10 Nov 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
सीएचसी का निरीक्षण करते डीएम।
विज्ञापन
महोली(सीतापुर)। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर ने रविवार को सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। यहां उन्हें डिलीवरी रजिस्टर पर गलत इंट्री मिली। इस पर स्टॉफ नर्स का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने इमरजेंसी वार्ड, भर्ती वार्ड, महिला वार्ड, लेबर रूम, पैथोलॉजी व किचेन आदि का देखा। जिलाधिकारी ने डिलीवरी रजिस्टर की गहनतापूर्वक जांच की। स्टॉफ नर्स संतोष सिंह की तरफ से दर्ज विवरण त्रुटिपूर्ण मिला। इस पर स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। स्टॉफ नर्स गरिमा मिश्रा व पूजा गौतम का रविवार का वेतन रोकते हुए सीएमओ के माध्यम से स्पष्टीकरण प्राप्त किए जाने की हिदायत दी।
उन्होंने कहा कि बेडशीट नियमित रूप से बदलवाई जाए। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित यूनिफॉर्म में रहें। डिलीवरी रजिस्टर पर पूरा विवरण दर्ज कराया जाए। जन्म पंजीकरण प्रमाणपत्र डिस्चार्ज के समय ही उनके परिवारजनों को दे दिया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि भर्ती मरीजों को निर्धारित मीनू के अनुसार भोजन व नाश्ते का वितरण किया जाए। फैमिली प्लानिंग के संबंध में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डिलीवरी के बाद समुचित काउंसिलिंग की जाए। उन्होंने फार्मेसी में जाकर दवाओं के रखरखाव व कोल्ड चेन आदि का भी देखा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मानकों के अनुरूप दवाओं का रखरखाव सुनिश्चित किया जाए। चिकित्सालय में आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित हो। सभी स्थलों पर सफाई का समुचित प्रबंध सुनिश्चित हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें