फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: गोशाला निर्माण की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

Thu, 18 Jun 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को डीएम डॉ. राजागणपति आर ने निकायों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने लहरपुर में गोशाला के निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। कार्यों में तेजी लाते हुए समय से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में नालियों की सफाई, जलनिकासी व्यवस्था और जलभराव वाले क्षेत्रों की विशेष निगरानी की जाए। मलेरिया और डेंगू से बचाव के लिए फाॅगिंग कराई जाए।
विज्ञापन

डीएम ने टाइड व अनटाइड फंड के तहत स्वीकृत व संचालित कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि उपलब्ध धनराशि का उपयोग शासन की मंशा के अनुरूप किया जाए। सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिया कि नगर क्षेत्रों में नियमित साफ-सफाई, कूड़ा उठान, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन एवं निस्तारण की व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, प्रमुख मार्गों एवं धार्मिक स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान संचालित करने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि जलापूर्ति की सभी योजनाएं सुचारू रूप से संचालित रहें। खराब हैंडपंपों, पाइप लाइनों एवं पेयजल स्रोतों की मरम्मत समय से कराई जाए। उन्होंने गर्मी एवं वर्षा ऋतु को देखते हुए पेयजल संकट वाले क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। नगर निकाय अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करें और कर वसूली में प्रगति लाएं। डीएम ने कहा कि नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सभी अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें