फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में दो लाख न मिलने पर पत्नी को दिया तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में दहेज के एवज में दो लाख न देने पर तीन तलाक का एक मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन

महोली इलाके के मोहल्ला कसाइन टोला निवासी नवाब अली ने अपनी पुत्री अल्फा बानो का निकाह मुस्लिम रीति-रिवाज के साथ महोली कोतवाली इलाके के ही बरसोहिया निवासी रिजवान के साथ चार वर्ष पूर्व किया था। विवाहिता अल्फा बानो का कहना है कि कुछ दिनों तक तो पारिवारिक संबंध ठीक ठाक चलते रहे।
इसके बाद में उसका पति रिजवान अपनी बहन की शादी के लिए दो लाख की राशि बतौर दहेज मांग कर परेशान करने लगा। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने ससुराल में ही तीन तलाक दे कर उसे छोड़ दिया। इसकी सूचना पीड़िता ने मायके वालों को दी।
विज्ञापन

मायके से पहुंचे पिता उसे लेकर महोली कोतवाली पहुंचे जहां पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को अपने शौहर के खिलाफ एक तहरीर दी। महोली कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर पीड़िता के पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें