फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक व भैंस नहीं मिली तो तलाक देकर घर से निकाला

Sat, 17 Jun 2017 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भैंस व मोटर साइकिल की डिमांड पूरी न होने पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। दहेज के लिए 16 साल पुराना रिश्ता तोड़ उसे घर से भी निकाल दिया। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन


थानगांव के ग्राम चहलारी निवासी यासीन ने अपनी पुत्री बीबी का विवाह रेउसा के ग्राम बारिन पुरवा राजापुर कलां निवासी यूसुफ से किया था। बीबी के तीन पुत्रियां हैं। पत्नी का आरोप है कि यूसुफ नशे का आदी है।

बीते एक माह से वह घर पहुंचते ही अपनी पत्नी बीबी की पिटाई करने लगता और मायके से मोटर साइकिल व भैंस लेकर आने का दबाव बना रहा है। शुक्रवार रात भी यूसुफ नशे में घर पहुंचा और बाइक व भैंस की मांग करते हुए पिटाई की।
विज्ञापन


इस बात की शिकायत पुलिस से करने को कहा। तब यूसुफ ने 16 वर्ष पुराना रिश्ता तोड़ते हुए उसे तलाक बोल दिया। तलाक बोलने के बाद उसे तीनों पुत्रियों के साथ धक्के देकर घर से भी भगा दिया। उधर, तलाक मिलने के बाद बीबी अपनी तीन पुत्रियों के साथ  मायके पहुंची और पिता व परिवार के सदस्यों को दर्द बताया।

शनिवार को बीबी ने इस संबंध में अपने पति व तीन अन्य लोगों के खिलाफ रेउसा थाने में तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि बाइक व भैंस की मांग पूरी न होने पर उसे पति ने तलाक देकर घर से निकाल दिया। थानाध्यक्ष राजकुमार सरोज ने बताया कि ऐसी तहरीर मिली है। इस मामले में जांच की जा रही है। शिकायत सत्य मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें