फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मंडल रेल प्रबंधक ने सेतुओं का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

Mon, 06 Jul 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने सोमवार को लखनऊ-लखीमपुर रेलखंड का निरीक्षण यान के जरिए किया। उन्होंने निरीक्षण की शुरूआत में सिधौली-कमलापुर रेलखंड के बीच माइनर ब्रिज संख्या 82 का निरीक्षण किया। इसके बाद कमलापुर-खैराबाद रेलखंड के बीच मेजर ब्रिज संख्या 84 की सभी मानकों के अनुरूप संरक्षा निरीक्षण किया। इसके साथ ही एलएचएस संख्या 69 को भी गहनता से जांचा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को रेलवे पुलों के नियमित अनुरक्षण तथा मॉनिटरिंग किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद वह खैराबाद रेलवे स्टेशन पहुंचे जहां पर उन्होंने स्टेशन अधीक्षक कार्यालय में लगे पैनल बोर्ड पर परिचालनिक कार्यप्रणाली, पैनल रूम, रिले रूम, स्टेशन वर्किंग रूल एवं पॉइंट क्रासिंग, स्टेशन यार्ड की सिगनलिंग प्रणाली व प्वाइंट आदि का अवलोकन किया। निरीक्षण के अंतिम चरण में उन्होंने खैराबाद-लखीमपुर रेलखंड के बीच पड़ने वाले समपार संख्या 105 एवं 113 सी नॉन इंटरलॉक गेट का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने गेटमैन से संरक्षा (बचाव) संबंधी जानकारी के बारे में पूछा। उनके साथ वरिष्ठ मंडल इंजीनियर/समन्वय, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें