फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: लोड बढ़ाए जाने से पहले ली जाए सहमति

Mon, 06 Jul 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। बिजली विभाग की तरफ से सोमवार को संभव दिवस मनाया गया। इस दौरान 20 शिकायतें आई। इन सभी को निस्तारण के लिए संबंधित अफसरों को भेज दिया गया। अधीक्षण अभियंता ललित कृष्ण ने सोमवार को अपने कार्यालय में शिकायतें सुनीं। इस दौरान उपभोक्ताओं ने बताया कि मोबाइल पर अचानक घर का लोड बढ़ने का मैसेज आ गया। अगर लोड बढ़ाया जाना है तो कम से कम उपभोक्ता की सहमति तो जरूर ली जाए। रोहित ने शिकायत दर्ज कराई कि इस समय वोल्टेज बहुत ही लो आ रहा है। ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाए जाने की आवश्यकता है। अधीक्षण अभियंता ने कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें