फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मंडलायुक्त की जांच में कान्हा गोशाला में घोटाले की पुष्टि

Thu, 08 May 2025 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
मिश्रीत नगर पालिका क्षेत्र में बनी कान्हा गोशाला।
विज्ञापन
सीतापुर। नगर पालिका परिषद मिश्रित नैमिषारण्य क्षेत्र में 1.64 करोड़ रुपये से तैयार कान्हा गोशाले में घोटाले की पुष्टि हुई है। इस मामले में नगर विकास अनुभाग- 6 के विशेष सचिव अरुण प्रकाश ने नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मुन्नी देवी को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

इस नोटिस के मुताबिक, शिकायत कर्ता प्रेमचंद्र मिश्रा ने कान्हा गोशाला में अनियमितताओं की शिकायत की थी। उनके शिकायती पत्र के आधार पर मंडलायुक्त लखनऊ मंडल डॉ. रोशन जैकब को जांच के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने इस प्रकरण की अधिशासी अभियंता निर्माण खंड- 1 लोक निर्माण विभाग लखनऊ और सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग लखनऊ की संयुक्त कमेटी बनाकर जांच करवाई। उनकी जांच में तीन बिंदुओं पर अनियमितााएं उजागर हुईं।
इसमें कान्हा गोशाला के भूसा गोदाम की नींव के नीचे पीसीसी मानकविहीन मिली। काऊ शेड में लोहे का अधिक भुगतान पाया गया, जबकि मौके पर कम लोहे का भुगतान किया गया है। वहीं, कान्हा गोशाला के आरसीसी पिलर का काम कम किया गया है। जबकि इस कार्य के सापेक्ष अधिक भुगतान किया गया है।
विज्ञापन

इस मामले में नगर विकास विभाग ने नगर पालिका अध्यक्ष मुन्नी देवी को नोटिस जारी कर 15 दिनों में स्पष्टीकरण मांगा है। यदि नगर पालिका अध्यक्ष मुन्नी देवी कोई जवाब नहीं देंगी तो उनपर अग्रिम कार्रवाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें