फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: डीएम साहब, बिजली की आपूर्ति दुरुस्त करवा दीजिए

Sun, 23 Aug 2026 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। डीएम साहब, हमारे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सही करवा दीजिए। बिजली न रहने से बहुत परेशानी हो रही है। शनिवार को इसी अंदाज में रेउसा के ग्रामीणों ने डीएम डॉ. राजा गणपति आर से अपनी समस्या बताई।
विज्ञापन


डीएम थानगांव थाने में शनिवार को एसपी के साथ जनसुनवाई कर रहे थे। इस पर डीएम ने बिजली विभाग के अधिकारियों से फोन पर बात कर रेउसा पावर हाउस की आपूर्ति व्यवस्था तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा जेई को फटकार भी लगाई।

भारी बारिश व खराब मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर थाने पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने रेउसा ब्लॉक से जुड़े विकास कार्य संबंधी कई शिकायतें कीं। इस पर डीएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने बीडीओ प्रवीण जीत को अपनी कार्यशैली में सुधार लाने का निर्देश देते हुए नाराजगी जताई। इस दौरान एसडीएम बिसवां राहुल सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


-
काट लिए गए पेड़, नहीं हुई कार्रवाई
लहरपुर के सौरहा गांव निवासी हरिनाम ने बताया कि उनके बाग में लगे सेमल के पांच पेड़ चोरी से काट लिए गए हैं। पेड़ की कीमत लगभग एक लाख रुपए है। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है। थानगांव क्षेत्र के चकदहा स्थित प्रसिद्ध दशनामी संन्यासी मठ से संबंधित शिकायत भी अधिकारियों के सामने आई। डीएम ने अधीनस्थ अधिकारियों को मठ की जांच कराने और एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।


-
घर में घुसकर दिव्यांग को पीटने का आरोप
खैराबाद थाने में मुबारकपुर गांव निवासी दिव्यांग मानषी पहुंचीं। उनके अनुसार गांव के ही कुछ लोगों ने घर में घुसकर उनको पीट दिया। रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया गया। वहीं अशरफपुर निवासी दिव्यांग महेंद्र के अनुसार वह अपनी ट्राईसाइकिल से घर आ रहे थे। कुछ लोगो ने भरी बाल्टी से उनके ऊपर पानी उड़ेल दिया। इस पर जांच के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें