फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: जिला न्यायाधीश ने अधिवक्ताओं की सुनीं समस्याएं

Wed, 20 Nov 2024 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। बार एसोसिएशन सभागार में मंगलवार को एसोसिएशन के पदाधिकारियों व अन्य अधिवक्ताओं ने नवागंतुक जनपद न्यायाधीश कुलदीप सक्सेना का सम्मान किया। अधिवक्ताओं ने पुष्प गुच्छ देकर माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया।
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश मंगलवार को अधिवक्ताओं के बीच पहुंचे और उनकी समस्याओं को भी सुना। बार एसोसिएशन अध्यक्ष विजय कुमार अवस्थी व महासचिव दिनेश कुमार त्रिपाठी ने जनपद न्यायाधीश को अधिवक्ताओं की समस्याओं से भी अवगत कराया। जनपद न्यायाधीश कुलदीप सक्सेना ने वरिष्ठ अधिवक्ताओं को विधि व्यवसाय के दौरान न्यायिक अधिकारियों की ओर से उचित सम्मान व सुविधाएं दिलाने के प्रति आश्वस्त किया।
युवा अधिवक्तागणों को उनके विधि व्यवसाय के प्रारंभिक दौर में आने वाली कठिनाइयों के त्वरित समाधान का विश्वास दिलाया। बार व बेंच के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में न्यायिक कार्यों को गति प्रदान करने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय अवस्थी ने कहा कि बार व बेंच का एकमात्र उद्देश्य वादकारी को न्याय दिलाना है।
विज्ञापन

इसके लिए बार व बेंच को मिलकर काम करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता वी के अस्थाना, अजीत चंद्रा, वीके सिंह, एल्डर्स कमेटी के वरिष्ठ सदस्य उमाकांत मिश्र, शिवदत्त शुक्ला, राम मनोहर भार्गव, अंबरीश शुक्ला व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें