फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में गंदगी देख बिफरे डीएम

Fri, 10 Jul 2015 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार गुरुवार देर रात अचानक जिला अस्पताल पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में गंदगी देख उन्होंने काफी नाराजगी जताई। मरीजों से पूछताछ के साथ ही भोजन की गुणवत्ता भी परखी। डीएम ने सीएमएस को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

गुरुवार देर रात डीएम बिना किसी सूचना के जिला अस्पताल पहुंच गए। यहां पर वह इमरजेंसी में पहुंचे। हालांकि सीएमओ हरगोविंद सिंह व सीएमएस नलिनीकांत त्रिपाठी भी वहां मौजूद थे। डीएम ने तैनात चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों को साफ सफाई रखने के निर्देश दिए। जिसके बाद इमरजेंसी वार्ड, सर्जिकल वार्डों को देखा, इस दौरान कई मरीजों से बात की और अस्पताल से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जाना। इसी बीच डीएम शौचालय की तरफ पहुंच गए, यहां पर काफी गंदगी थी। यह देख डीएम बेहद नाराज हुए और तत्काल वहां पर सफाई कराने को कहा। इसी बीच डीएम अस्पताल की रसोई पहुंचे। वहां डिब्बे में रखी सामग्री को देखा। बिस्कुट की एक्सपायरी डेट चेक की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे खुद समय-समय पर आकर रसोई का हाल देखें, यह जरूर देख लें कि कहीं एक्सपायर्ड सामान का तो प्रयोग नहीं हो रहा है। सीएमएस से मरीजों को बेहतर भोजन उपलब्ध कराने को कहा। इसके बाद डीएम ने नई बिल्डिंग में बने वार्ड, एक्सरे रूम, पैथोलॉजी आदि को देखा। करीब डेढ़ घंटे के निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों की समस्याएं भी सुनीं। सीएमएस ने डीएम से अस्पताल में स्टाफ की कमी की समस्या गिनाई जिस पर डीएम ने आश्वासन दिया।


डीएम सूर्य पाल गंगवार ने बताया कि जिला अस्पताल के निरीक्षण में कुछ स्थानों पर गंदगी मिली थी, जिसकी साफ-सफाई के निर्देश दिए थे। मरीजों को पौष्टिक व स्वच्छ भोजन मिल रहा है कि नहीं इसकी भी जांच की। भोजन की गुणवत्ता ठीक थी। दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। स्टाफ की कमी को पूरा करने के लिए प्रमुख सचिव को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें