फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पानी की छींट पड़ने पर विवाद, गोली लगने से महिला जख्मी

Mon, 24 Nov 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
घायल हुई महिला।
विज्ञापन
हरगांव (सीतापुर)। खेदापुर गांव में रविवार को पानी की छींट पड़ने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष से फायरिंग हुई। इसमें एक महिला के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बवाल के बाद गांव में तनाव है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार गांव के पियन सिंह और उनके पुत्र सौरभ खेत में सिंचाई कर रहे थे। इसी बीच शुभम बाइक से उधर से निकला, जिससे पानी की कुछ बूंदें सौरभ के मुंह पर गिर गईं। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और मामला मारपीट में बदल गया। थोड़ी ही देर में दोनों पक्षों से लोग मारपीट करने लगे। गांव निवासी मंजरी वाजपेयी ने आरोप लगाया कि वह अपने बच्चे के साथ दुकान पर खरीदारी करने के लिए आईं थीं। इसी बीच मारपीट के दौरान हुई फायरिंग में एक गोली उनके दाहिने पैर में लगी। वह मौके पर ही गिर गईं। गोली गांव के ही एक युवक ने चलाई थी। स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है।
थानाध्यक्ष बलवंत शाही ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। महिला के नाजुक अंग के पास जख्म हुआ है। इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि महिला को गोली ही लगी है। सीएचसी में कोई महिला डॉक्टर न होने के चलते उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें