फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कटिया गांव में दो पक्षों में विवाद, कई हिरासत में

Fri, 27 Feb 2026 10:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। रामकोट के कटिया गांव में शुक्रवार रात दो पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के बाद बवाल बढ़ा। पुलिस ने मौके से कुछ लोगों को हिरासत में लेकर घटना के कारणों का पता लगाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार कुछ दिन पहले ही बंजारा महिलाओं ने गांव के पास आकर डेरा डाला था। पास में ही एक ईंट-भट्ठा लगा हुआ है। आरोप है कि कुछ युवक कई दिनों से महिलाओं को परेशान कर रहे थे। शाम के समय भी उन्होंने महिलाओं को परेशान करना शुरू कर दिया। जिसके बाद उन्होंने विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। दूसरे पक्ष से भी कुछ महिलाएं आ गईं। सूचना पर भारी मात्रा में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।
अंधेरे का फायदा उठाते हुए कुछ लोग मौके से भाग गए। सीओ सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि महिलाओं को सुरक्षित थाने में पहुंचा दिया गया है। कुछ किशोरों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना के सही कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें