फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: नाराज किसानों ने किया धरना-प्रदर्शन

Mon, 29 Jun 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली। खेत की मेड़बंदी कराने के लिए अटरिया के किसानों ने तहसील मुख्यालय के सामने स्थित शहीद स्मारक पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया। अटरिया निवासी रामू, हरेराम, छोटू, कन्हैया लाल, महेश कुमार, शकुंतला देवी, ज्ञानेंद्र व मैत्री ने एसडीएम अवनीश कुमार को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि राजस्व न्यायालय सिधौली में दायर मेड़बंदी वाद में गत 29 जनवरी को उनके पक्ष में निर्णय दिया गया था, इसके बावजूद अभी तक राजस्वकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मेड़बंदी की प्रक्रिया पूरी नहीं कराई। तहसीलदार मुकेश शर्मा ने धरनास्थल पर पहुंचकर बुधवार को मेड़बंदी प्रक्रिया पूरी कराने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। (संवाद)
विज्ञापन



आउटसोर्स बिजलीकर्मियों ने किया प्रदर्शन
सीतापुर। पावर कॉर्पोरेशन के नियमों, समझौतों और उच्च न्यायालय के आदेशों के उल्लंघन के खिलाफ सोमवार को बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय सुदामापुरी में धरना-प्रदर्शन किया है। संगठन का आरोप है कि कर्मचारियों का उत्पीड़न और शोषण किया जा रहा है। कर्मचारियों से आठ घंटे की जगह 12 से 16 घंटे जबरन काम लिया जा रहा है, लेकिन अतिरिक्त मानदेय नहीं दिया जाता। सुरक्षा उपकरणों के अभाव में अकुशल श्रमिकों से लाइन का जोखिम भरा कार्य कराया जा रहा है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्वास्थ्य मद में कटौती के बाद भी ईएसआई कार्ड नहीं दिए गए और प्रतिशोध में कर्मचारियों का ट्रांसफर किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान सांसद राकेश राठौर, जिलाध्यक्ष सुखविंदर सिंह, जिला महामंत्री संजय बाजपेयी और संगठन मंत्री राहुल दीक्षित ने उपस्थित कर्मियों को संबोधित किया। दिनभर चले प्रदर्शन के बावजूद मुख्य अभियंता और अधीक्षण अभियंता ने आंदोलनकारियों की सुध नहीं ली, जिससे कर्मचारियों में आक्रोश है। अधिकारियों की संवेदनहीनता को देखते हुए संगठन ने निर्णय लिया है कि मंगलवार से अधीक्षण अभियंता कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें