फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: रक्तदान में बेहतर कार्य करने पर संजीवन ट्रस्ट को मिला सम्मान

Mon, 29 Jun 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने व स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए संजीवन ट्रस्ट, सीतापुर के प्रतिनिधि हिमांशु अग्रवाल, अरुण मिश्र, आकाश अग्रवाल, हर्षित गुप्ता व शीतल अग्रवाल को रविवार को लखनऊ में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स व इंग्लैंड की अंतरराष्ट्रीय संस्था वर्ल्ड रिकार्ड ऑफ एक्सीलेंस द्वारा आयोजित संवेदना–2 सम्मान समारोह में प्रदेशभर से चयनित समाजसेवियों व सामाजिक संस्थाओं को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

संजीवन ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने पिछले वर्ष शहीद दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में 625 यूनिट रक्त संग्रह कर अनेक जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संस्था द्वारा किए जा रहे इन मानवीय प्रयासों को देखते हुए उन्हें यह राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया। लखनऊ स्थित बाबा भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में आयोजित समारोह में राज्यमंत्री व लघु उद्योग निगम के उपाध्यक्ष नटवर गोयल, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान, पद्मश्री डॉ. आरसी सोबती, संयुक्त निदेशक एसबीटीसी गीता अग्रवाल ने उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें