फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 501 हनुमान चालीसा शक्ति केंद्रों की स्थापना पर चर्चा

Sun, 01 Feb 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। ग्राम रंगवा स्थित श्री हनुमान मंदिर परिसर में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल व राष्ट्रीय महिला परिषद की बैठक हुई। मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल जिलाध्यक्ष आशुतोष वर्मा ने भगवान श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक की शुरुआत की।
विज्ञापन

जिला महामंत्री नरेंद्र कुमार ने ओम उच्चारण, एकात्मता मंत्र व विजय महामंत्र का जाप किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने संगठन के सात प्रमुख कार्यक्रमों की चर्चा की और जिले में 501 हनुमान चालीसा शक्ति केंद्रों की स्थापना तथा ग्राम स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने पर विचार विमर्श किया।
जिलाध्यक्ष ने हिंदू भाइयों से हनुमान चालीसा का पाठ करने का आग्रह किया। बैठक में रिंकू वर्मा, शिव शंकर शुक्ला, नीरज बजरंगी, मनोज कुमार चौहान, राकेश वर्मा, रौनक बजरंगी, परशुराम बजरंगी, उत्तम शर्मा, संतोष वर्मा, रोहित बजरंगी, रिंकू विश्वकर्मा, विशाल बजरंगी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें