फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस ने किया कॉलेज का भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। राजकीय इंटर कॉलेज सीतापुर में नवनियुक्त जिला विद्यालय निरीक्षक देवी सहाय तिवारी के प्रथम आगमन पर स्वागत किया गया। इसके बाद डीआईओएस ने कॉलेज का भ्रमण कर जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

कॉलेज के मुख्य द्वार पर प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह, एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट खान शादाब जमीर, वीरेश सिंह, मुरलीधर कनौजिया, सुनील सिंह, इमरान, अनिल बाजपेई, विश्व मोहन मिश्रा, रवि सक्सेना, अरविंद मोहन श्रीवास्तव, संजय मिश्रा आशीष ‘भैयाजी’ एवं एनसीसी कैडेट्स द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक का भव्य स्वागत किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक के स्वागत की अगुवाई डॉ. नरेंद्र सिंह प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज सीतापुर द्वारा की गई।
प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक को विद्यालय का भ्रमण कराया गया। कक्षाओं में चल रही क्लासों में शिक्षकों एवं बच्चों से विषय के संदर्भ में चर्चा की। राजकीय इंटर कॉलेज सीतापुर के कम्युनिटी हॉल में कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन करके किया गया।
विज्ञापन

वीरेश सिंह द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक देवी सहाय तिवारी को बैज लगाकर सम्मानित किया। इसी क्रम में सुनील सिंह के द्वारा प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह को बैज लगाकर के स्वागत सम्मान किया गया। रवि सक्सेना के द्वारा स्वागत गीत कराया गया। प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक को पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र भेंट करके उनका स्वागत सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें