फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: आधुनिक स्टेडियम न होने से प्रैक्टिस करने में परेशानी

Thu, 30 Jul 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में स्टेडियम न होने से खिलाड़ियों को क्रिकेट का अभ्यास करने में परेशानी हो रही है। इन दिनों बारिश के मौसम के चलते खिलाड़ी क्रिकेट नहीं खेल पा रहे हैं। स्टेडियम के अभाव में खिलाड़ी कई वर्षों से परेशान हैं। क्रिकेट स्टेडियम बनवाने के लिए कई बार जिम्मेदारों को पत्र दे चुके हैं, इसके बावजूद अभी तक क्रिकेट स्टेडियम नहीं बना है। मजबूरी वश युवा खिलाड़ी प्राइवेट एकेडमी में बारीकियां सीखने को मजबूर है।
विज्ञापन


शहर में मेजर ध्यानचंद स्टेडियम हैं, जिमसें वहां एक ही मैदान पर हॉकी, फुटबॉल और एथलेटिक्स का अभ्यास कराया जाता है। क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए आधुनिक क्रिकेट स्टेडियम होना चाहिए, जिसमें खिलाड़ी नेट प्रैक्टिस के साथ बेहतरीन पिच पर अभ्यास कर सकें।

मजबूरी में युवा खिलाड़ी राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान या अन्य बिना रख-रखाव वाले खुले मैदानों में अभ्यास करने को विवश हैं। ऊबड़-खाबड़ और गड्ढों वाले इन मैदानों में प्रैक्टिस के दौरान खिलाड़ी अक्सर गंभीर रूप से चोटिल भी हो चुके है।
विज्ञापन


क्रिकेट के युवा खिलाड़ी हर्ष ने बताया कि राज्य स्तरीय और रणजी ट्रॉफी जैसे ट्रायल्स के लिए बेहतरीन पिच होना चाहिए, जिस पर खिलाड़ी अभ्यास कर सकें। ज्यादातर खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय चयन ट्रायल्स में भाग लेने जाते हैं, तो एक अच्छी पिच के अनुभव की कमी के कारण वे पिछड़ जाते हैं।

खिलाड़ी राघव और शिवा ने बताया कि स्टेडियम न होने के चलते युवा खिलाड़ियों को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती है। खिलाड़ी मजबूरी वश आरएमपी इंटर कॉलेज मैदान पर प्राइवेट कोच से क्रिकेट की बारीकियां सीखने को मजबूर है।

स्थानीय क्रिकेटरों का कहना है कि बिना स्टेडियम के आधुनिक क्रिकेट की तैयारी संभव नहीं है। बारिश के मौसम में क्रिकेट का अभ्यास करना और भी मुश्किल हो जाता है, क्योंकि खुले मैदानों में जलभराव से महीनों अभ्यास ठप रहता है।

मैदानों पर झाड़-झंखाड़ भी उग आती है। इससे सांप या अन्य जीवजंतु का खतरा बना रहता है। स्थानीय खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों ने प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से जल्द से जल्द एक आधुनिक क्रिकेट स्टेडियम बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें