फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: इलाज करते मिले झोलाछाप, तीन दुकानें सील

Sat, 25 May 2024 08:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिसवां। क्षेत्र में शनिवार को झोलाछाप के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अभियान चलाया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित कपूर के नेतृत्व में टीम ने गुरेरा गांव में चिन्मय विश्वास की दुकान को सील कर दिया।
विज्ञापन

जांच में टीम को चिन्मय लोगों का इलाज करते मिले। इनके पास कोई डिग्री नहीं मिली। वहीं, टीम ने गुरेरा के पास रिजवान खान की दुकान भी सील कर दी। यहां नर्स बैठी मिलीं व दवाइयां भी मौजूद मिलीं। इनके पास भी कोई कागजात नहीं मिले।
टीम ने मानपुर में नफीस की दुकान को भी सील कर दिया। यहां भी कोई वैध प्रपत्र नहीं मिला। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित कपूर ने बताया कि सभी पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें