फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: धनतेरस आज, बेहतर कारोबार की उम्मीद से सजा बाजार

Fri, 06 Nov 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। धनतेरस का पर्व शुक्रवार को मनाया जाएगा। इसके एक दिन पहले ही बृहस्पतिवार को शहर के बाजार खरीदारों से गुलजार दिखे। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए तमाम लुभावने ऑफरों की भी भरमार है।
विज्ञापन

धनतेरस पर बिक्री के लिए सराफा बाजार से लेकर बर्तन, कपड़ा, वाहन और इलेक्ट्रॉनिक बाजार तक पूरी तरह तैयार है। कारोबारियों ने इस बार करीब 180 करोड़ के कारोबार के साथ धनवर्षा की उम्मीद जताई है।
बाजार में सोने-चांदी के नए डिजाइन ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं तो कहीं बर्तनों की चमक रौनक बढ़ा रही है। दोपहिया और चारपहिया वाहनों के शोरूम भी ग्राहकों को लुभाने के लिए तैयार हैं। वहीं, गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों व पूजन सामग्री की दुकानों पर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें