फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर ढाबा संचालक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
खैराबाद (सीतापुर)। नेशनल हाईवे पर बदमाशों ने एक ढाबा संचालक की रविवार रात हत्या कर दी। मृतक के पैर बंधे थे। मौके पर खून पड़ा था। माना जा रहा है कि ढाबा संचालक की धारदार हथियार से हत्या की गई है। ढाबे से बाइक, मोबाइल व अन्य सामान भी गायब है। ढाबा संचालक के बेटे ने मोहल्ले के ही एक व्यक्ति को नामजद किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

खैराबाद कस्बे के महेंद्री टोला निवासी अशोक कुमार (60) नेशनल हाईवे पर गुप्ता फैमिली के नाम से ढाबा चलाते थे। रात को अशोक अपने ढाबे पर सोए थे। सोमवार सुबह उनका बेटा ढाबे पर पहुंचा। अशोक की लाश खून से सनी हुई पड़ी मिली। शरीर व चेहरे पर धारदार हथियार के कई जख्म थे। उनके पैर भी बंधे थे। यह देखकर बेटे रूपेश ने पुलिस को सूचना दी।
खबर पाकर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. राजीव दीक्षित, सीओ सिटी पीयूष कुमार सिंह, इंस्पेक्टर ओपी राय सहित कई पुलिस टीमें मौके पर पहुंची। जांच की। पता चला कि ढाबे में रखी गुल्लक का ताला टूटा हुआ है। एक बाइक व मोबाइल भी गायब था। पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मृतक के बेटे सुशील ने मोहल्ले के ही अमित पुरी उर्फ बबलू पुरी पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अमित पुरी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विसरा रिपोर्ट का इंतजार
एसओ ओपी राय का कहना है कि तहरीर के आधार पर अमित पुरी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जख्म के निशान नहीं मिले हैं। विसरा जांच के लिए सुरक्षित किया गया है। विसरा रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें