फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमावस्या पर आज डुबकी लगाएंगे श्रद्धालु

विज्ञापन
नैमिषारण्य चक्रतीर्थ में स्नान करते श्रद्घालु। -संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
नैमिषारण्य/सीतापुर। नैमिषारण्य में आषाढ़ मास में मंगलवार और बुधवार दो दिन अमावस्या का संयोग होने से तमाम श्रद्धालु नैमिषारण्य पहुंचे। लेकिन इस दिन श्रद्धालुओं की संख्या बहुत ही कम रही। बुधवार को भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

नैमिषारण्य आए श्रद्धालुुओं ने सर्वप्रथम आदि गंगा गोमती व आस्था के केन्द्र चक्रतीर्थ में स्नान पूजन कर पुण्य व यश अर्जित किया। इस दौरान तीर्थ में महिलाओं ने विधि विधान से तीर्थ के मंदिरों में दर्शन पूजन किया व मनौतियां मांगी।
सुबह चार बजे से ही तीर्थ व गोमती में स्नान व आचमन के बाद श्रद्धालुुओं ने तीर्थ व गोमती पर पुरोहितों को अन्न एवं दक्षिणा भेंट कर पुण्य लाभ अर्जित किया। प्रमुख दर्शनीय स्थलों ललिता देवी मंदिर, कालीपीठ, हनुमान गढ़ी, सूत गद्दी, व्यास गद्दी, देवपुरी मंदिर, बाला जी मंदिर, देवदेवेश्वर समेत अनेक मंदिरों में माथा टेका एवं मनौतियां मांगी।
विज्ञापन

पितरों को किया पिंडदान
इस बार मंगलवार व बुधवार को अमावस्या मनाई जा रही है। नैमिषारण्य में श्रद्धालुओं ने अपने पितरों की मुक्ति के लिए पिंडदान किया। श्रद्धालुओं ने बताया कि मंगलवार को पिंडदान कर पितृ अमावस्या मनाया। गुरुवार को स्नान दान की अमावस्या मनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें