फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: शनिचरी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Sat, 29 Mar 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नैमिषारण्य (सीतापुर)। चैत्र मास की शनिचरी अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने चक्रतीर्थ व गोमती में स्नान किया। श्रद्धालुओं ने विधिविधान से तीर्थ के मंदिरों में दर्शन-पूजन किया व मनौतियां मांगीं। शुक्रवार रात 12 बजे से ही स्नान का सिलसिला शुरू हो गया था।
विज्ञापन

स्नान, मार्जन के उपरांत श्रद्धालुओं ने पुरोहितों को अन्न व दक्षिणा भेंट कर पुण्य लाभ अर्जित किया। दिन चढ़ने के साथ ही श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी थी। शनिवार को अमावस्या पड़ने की वजह से शनि ग्रह शांति के लिए सरसों का तेल, काले तिल, काला वस्त्र दान किया l
चक्रतीर्थ स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मां ललिता देवी मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर माथा टेका और पवित्र पंचप्रयाग तीर्थ में मार्जन किया। हनुमान गढ़ी, कालीपीठ, सूत गद्दी, व्यासगद्दी, देवपुरी मंदिर, बाला जी मंदिर, देवदेवेश्वर, महाकाली मनसा देवी मंदिर समेत अनेक मंदिरों में माथा टेका एवं मनौतियां मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें