सीतापुर। बिसवां के भिठमनी गांव में शनिवार से डाकघर की नई शाखा शुरू हुई। लोकार्पण डाक अधीक्षक पुरुषोत्तम नाथ और प्रधान भिठमनी ने किया। डाक अधीक्षक ने बताया कि नई शाखा में डाक बुकिंग, बीमा, आधार और बैंकिंग सेवा आदि का लाभ आसानी से ग्राहक उठा सकेंगे।
अब सीतापुर मंडल में 419 डाकघर हो गए हैं। उन्होंने बताया कि नवरात्रि नौ दिन, सुरक्षा हर दिन के तहत सभी पात्र बालिकाओं का सुकन्या समृद्धि खाता खोलने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।