फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 करोड़ से लहरपुर में होंगे विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर/सीतापुर। लहरपुर नगरपालिका में चालू वित्तीय वर्ष में करीब 24 करोड़ से विकास कार्य कराए जाएंगे। यह बजट कस्बे के विकास कार्यों पर खर्च होगा। बोर्ड बैठक में सोमवार को बजट पर मुहर लग गई। अब कार्ययोजना बनाकर विकास कार्य को रफ्तार दी जाएगी।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद बोर्ड की बोर्ड अध्यक्ष मोहम्मद जासमीर अंसारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन अधिशासी अधिकारी मोहम्मद हनीफ खान ने किया। सर्व सम्मति से सभी सभासदों ने प्रस्तावों को पारित कर दिया।
अधिशासी अधिकारी ने पिछले सदन की कार्रवाई पढ़कर सुनाई। उसके बाद वार्षिक बजट पेश किया। जिसमें इस वर्ष करीब 25 करोड़ की अनुमानित आय दिखाई। वहीं 24 करोड़ रुपये का खर्च दिखाया। सड़क, बिजली, साफ सफाई व वाहन की खरीद की जाएगी। इससे कस्बावासियों को बेहतर सुविधाएं मिलेगी।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने सभी सभासदों का आभार प्रकट करते हुए बताया नगर की सभी मुख्य सड़कों का निर्माण कराने के लिए शासन से जो पूर्व में 12 करोड़ की कार्ययोजना भेजी गई थी। उसे जल्द मंजूर कराने का प्रयास किया जा रहा है। पैक निधि से राज्य वित्त आयोग, 14 वें वित्त आयोग व अन्य मदों के वित्तीय अधिकार बोर्ड द्वारा ध्वनि मति से अध्यक्ष को सौंपे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें