फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: रामपुर मथुरा क्षेत्र में होंगे तीन करोड़ के विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मथुरा। ब्लॉक प्रमुख तारा देवी की अध्यक्षता में शनिवार को ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। इसमें लगभग तीन करोड़ के विकास कार्यों का प्रस्ताव पास हुआ।
विज्ञापन

बैठक में क्षेत्र पंचायत द्वारा वर्ष 2026-27 में कराए जाने वाले विकास कार्यों के लिए करीब तीन करोड़ के प्रस्ताव पास हुए। जिला पंचायत निर्माण समिति के अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता ने बताया कि मिनी स्टेडियम, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जलभराव के लिए नाला, गांवों में सौर ऊर्जा लाइट, नल, इंटरलॉकिंग, खड़ंजा सहित विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए संभावित करीब तीन करोड़ रुपये का बजट है। बैठक में बीडीओ प्रतिभा जायसवाल, अवर अभियंता कमलेश मौर्या, जिला पंचायत सदस्य सुरेश प्रकाश मिश्रा, शमीम बानो, प्रधान जन्मेजय सिंह, श्रीप्रकाश वर्मा, मोहन निषाद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें