सीतापुर। विधायक निधि योजना से जिले के सात ब्लॉक क्षेत्रों में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से करीब ढाई करोड़ से विकास कार्य कराए जाएंगे। इस धनराशि से इंटरलॉकिंग, सीसी सड़क सहित कुछ गेट बनवाने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए संबंधित विधायकों ने धनराशि मुहैया कराई है।
रेउसा ब्लॉक के ग्राम बजहा में कमलेश मिश्र के मकान से उमेश अवस्थी के घर तक इंटरलॉकिंग कार्य और इसी ब्लॉक के सेउता में सार्वजनिक चक्रतीर्थ तालाब पर सीढ़ी का निर्माण कराया जाएगा। इस पर तकरीबन 50 लाख रुपये खर्च होंगे। रामपुर मथुरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत देशी लौकिया के मजरे मुरकटिया में सीसी सड़क का निर्माण 21.33 लाख रुपये से होगा। बिसवां ब्लॉक के ग्राम गोधनी सरैंया में खड़ंजा निर्माण 11.79 लाख से होगा। सकरन और बेहटा ब्लॉक में दिवंगत हरगोविंद वर्मा द्वार और मुख्तार अनीस द्वार का निर्माण कराया जाएगा। इस पर तकरीबन 33 लाख रुपये खर्च होंगे। परसेंडी ब्लॉक की ग्राम पंचायत धोंधी में इंटरलॉकिंग का कार्य 18.51 लाख से कराया जाएगा। लहपुर ब्लॉक में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दिवंगत पंडित श्याम लाल मिश्र द्वार का निर्माण होगा। इन ब्लॉकों को अन्य कार्य भी कराए जाएंगे। यह कार्य ग्रामीण अभियंत्रण विभाग कराएगा। इसके लिए एक्सईएन रवि प्रताप सिंह ने कार्रवाई शुरू की है। सभी कार्य विधायक निधि योजना से कराए जाएंगे।