फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: खाद्यान्न घोटाले में डिप्टी आरएमओ लखनऊ संबद्ध

Tue, 06 Oct 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में खाद्यान्न की कालाबाजारी मामले में प्रभारी मंत्री ने डिप्टी आरएमओ उदय प्रताप सिंह सिसोदिया को सोमवार को लखनऊ संबद्ध कर दिया। जिला आपूर्ति अधिकारी अखिलेश श्रीवास्तव के हटने की चर्चा तेज रही। अभी डिप्टी आरएमओ उदय प्रताप सिंह सिसोदिया के स्थान पर कोई तैनाती नहीं हुई है। डीएसओ के संबंध में कोई आधिकारिक आदेश जिलाधिकारी कार्यालय को प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन



जिले में खाद्यान्न की बड़े पैमाने पर कालाबाजारी सामने आई थी। इस मामले में प्रभारी मंत्री मनोज पांडेय ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। साथ ही डीएम को पत्र लिखकर इस पूरे मामले के साथ जिला स्तरीय अधिकारियों की गहनता से जांच के निर्देश भी दिए थे।

इस मामले में डीएम डॉ. राजा गणपति आर ने भी गोपनीय जांच करवाई थी। सिधौली, बेहटा और परसेंडी ब्लॉक में 1793 क्विंटल राशन घोटाले के मामले में आरोपियों के खिलाफ 10 सितंबर को रामकोट व 11 सितंबर को सिधौली कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
विज्ञापन


आरोप है कि ग्वालमंडी निवासी ठेकेदार रवि जिले के परिषदीय विद्यालयों में मध्याह्न भोजन का खाद्यान्न एफसीआई गोदाम से सरकारी राशन की दुकान तक पहुंचाते थे। जुलाई से सितंबर तक का खाद्यान्न उठान कर एफसीआई गोदाम से उचित दर विक्रेताओं तक पहुंचाया जाना था।

इसके बाद भी परसेंडी और बेहटा के कुछ कोटेदारों को खाद्यान्न नहीं मिला। इसकी शिकायत पर जांच हुई, जिसमें यह निकलकर सामने आया था कि कई उचित दर विक्रेताओं को जुलाई, अगस्त और सितंबर का खाद्यान्न नहीं मिला हैं।

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद परसेंडी की मार्केटिंग इंस्पेक्टर गरिमा वर्मा को डीएम ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था। बेहटा के आपूर्ति निरीक्षक सुनील कुमार, विपणन निरीक्षक देवेन्द्र वर्मा और परसेंडी के आपूर्ति निरीक्षक नीतेश के खिलाफ डीएम ने निलंबन की संस्तुति की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें