खैराबाद। नगर क्षेत्र के मोहल्ला कस्बाती टोला, मसवासी टोला, कुल्हन सराय में रोजाना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम इसको लेकर गंभीर नहीं है।
स्वास्थ्य विभाग का कहना है मरीजों ने एलाइजा टेस्ट नहीं कराया गया है इस कारण डेंगू की बीमारी कैसे मानी जाए। वहीं दूसरी तरफ कोरोना के डर के कारण लोग सीएचसी न आकर विभिन्न लैब में जाकर टेस्ट करा रहे हैं। मरीजों की प्लेटलेट्स निरंतर घट रही है।
रविवार को नौशाद अली निवासी कस्बाती टोला इनकी प्लेटलेट्स 70 हजार मिली। सरकुननिशां कस्बाती टोला इनकी प्लेटलेट्स 65 हजार व शमीम बानो निवासी कुल्हन सराय इनकी प्लेटलेट्स 40 हजार जांच में आई है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. रमाशंकर यादव का कहना है सोमवार को टीम भेजी जाएगी।