सीतापुर। जिले में कोरोना की रफ्तार काफी तेज हो गई है। रविवार को कोरोना ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। एक साथ 166 मरीज कोरोना संक्रमित मिलने से पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। संक्रमित मिले मरीजों में न्यायालय, बीएसए विभाग, पॉवर कॉर्पोरेशन, स्वास्थ्य विभाग, डाक विभाग, बैंक व पुलिस विभाग के कर्मचारी शामिल हैं। अब कोरोना मरीजों की संख्या 2814 पहुंच गई है। कोरोना से जिले में 14 लोगों की मौत हो चुकी है।
रविवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा आई जांच रिपोर्ट मेें सर्वाधिक प्रभावित न्यायालय रहा है। सिविल कोर्ट के में 119 कर्मचारियों की जांच की गई थी। जिसमें सात महिला कर्मचारी सहित 26 लोग पॉजिटिव आए हैं। एक साथ कोर्ट में इतने अधिक लोग पॉजिटिव होने से न्यायालय में कोरोना का खौफ फैल गया है। इन कर्मचारियों के संपर्क में आए लोगों ने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है।
इसके अलावा बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी के पॉजिटिव होने के बाद यहां के सभी कर्मचारियों ने जांच कराई थी। जिसमें आई रिपोर्ट में चार कर्मचारी संक्रमित हो गए हैं। इन कर्मचारियों में एक महिला कर्मी भी शामिल है। इसके अलावा पॉवर कॉर्पोरेशन के दो अवर अभियंता भी संक्रमित हुए हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा बिसवां, सीएमओ ऑफिस, पोस्ट ऑफिस हरगांव, सीएचसी खैराबाद, बीआरसी मिश्रिख, एसपी ऑफिस, सीतापुर आंख अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, एसबीआई सीतापुर, इंडियन बैंक संदना में एक-एक कर्मी संक्रमित हुए हैं।
इसके अलावा रामपुर भूड़ा, गंगा नगर, महमूदपुर सरैंया, मगरहिया बाजार बिसवां, झज्जर बिसवां, कौरोना गोंदलामऊ, गोविंदापुर, संदना, मुरादनगर, ऊंचाखेरा, हबीबपुर खैराबाद, आदर्श नगर, शेखपुरवा, अकबरपुरकलां, कजियारा, पुराना डीएम आवास, गौरिया, पैतेंपुर, ढकिया महोली, रिछाही महोली में आठ, पीरपुर महोली, चंदूपुर मिश्रिख, रामबाग मिश्रिख, मुडियारा, गुफ्फापुरवा मिश्रिख, श्यामनाथ, अग्रसेन विहार कॉलोनी, चुंगी चौकी, सिविल लाइन सीतापुर, विजय लक्ष्मीनगर, मोहल्ला तोपखाना, मन्नी चौराहा, लोनियनपुरवा, जिला महिला अस्पताल, आंख अस्पताल, ग्वालमंडी सीतापुर, घूरामऊ बंगला, नारायन नगर, आवास विकास कॉलोनी, अंबेडकर नगर, सिविल लाइन, मिरदहीटोला, शेखसरायं, कलेक्ट्रेट कैंपस, मुंशीगंज, टीकरपुरवा, महराज नगर, आलम नगर, रामनगर, शेख सरायं, होली नगर, कोट, रानीकोठी, तामसेनगंज, नई बस्ती, शास्त्री नगर, पुलिस लाइन, कृष्णा नगर, बाल गंगाधर मिश्र नगर, हैप्पी होम कॉलोनी, गुप्ता कॉलोनी, कसमंडा, पिसावां, थाना थानगांव, सिधौली व नरोत्तम नगर सिधौली में पॉजिटिव केस आए हैं। सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा ने बताया इन मरीजों को इलाज के लिए कोविड अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है।