फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पुलिस-परिवहन विभाग के रवैये से लोकतंत्र सेनानी नाराज

Wed, 12 Aug 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
लोकतंत्र सेनानी संगठन के पदा​धिकारी
विज्ञापन
सीतापुर। लोकतंत्र सेनानी संघ की मासिक बैठक मंगलवार को लालबाग स्थित हिंदू सभा में जिलाध्यक्ष संतराम त्रिवेदी की अध्यक्षता में हुई। इसमें सेनानियों ने प्रशासनिक उपेक्षा और अपेक्षित सम्मान नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने पुलिस प्रशासन और परिवहन विभाग पर सेनानियों के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष संतराम त्रिवेदी ने कहा कि शहर के बस स्टॉप से जिला अस्पताल तक ई-रिक्शा नहीं जाने दिए जाते हैं। पहचान पत्र दिखाने के बावजूद लोकतंत्र सेनानियों को ई-रिक्शा से उतार दिया जाता है। उन्होंने कहा कि पुलिस थानों में जाने पर भी सेनानियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार नहीं किया जाता है।
उन्होंने बताया कि समस्याओं के संबंध में जिला प्रशासन और पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर व्यवस्था में सुधार की मांग की गई है। सेनानियों ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप उन्हें सम्मान और सुविधाएं मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

संघ के वरिष्ठ सेनानी केजी त्रिवेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को पिछले दो वर्षों से दिए जा रहे ज्ञापनों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो सेनानी आगामी चुनाव में सरकार के खिलाफ प्रचार करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन

बैठक में अनिल सिंह, राजाराम, प्यारे लाल, नरेश चंद, परसराम, शंकर लाल, हाफिज और राम लखन सहित अन्य लोकतंत्र सेनानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें