औरंगाबाद। नैमिषारण्य थाना क्षेत्र के हथिया गांव के पास हथियाघाट पर मंगलवार सुबह गोमती नदी में एक अज्ञात युवक का शव उतराता मिला। सूचना पर सीतापुर और हरदोई जिले की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन शव किस थाना क्षेत्र में मिला, इसे लेकर करीब छह घंटे तक दोनों थानों की पुलिस के बीच सीमा विवाद चलता रहा। दोपहर करीब दो बजे राजस्व विभाग की टीम ने सीमा का निर्धारण कि जांच करते अधिकारी या। इसके बाद नैमिषारण्य पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू की।
स्थानीय लोगों के अनुसार मंगलवार सुबह करीब आठ बजे हथियाघाट पुल के नीचे नदी में युवक का शव उतराता दिखाई दिया। सूचना पर नैमिषारण्य थाने की पुलिस और हरदोई के बेनीगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। शव सफेद कपड़े में लिपटा था और डोरी से बंधा हुआ था।
मौके पर पहुंची दोनों जिलों की पुलिस शव को अपने-अपने क्षेत्र से बाहर का बताती रही। इसके चलते करीब छह घंटे तक पंचनामा और अन्य कार्रवाई नहीं हो सकी। शव को नदी से बाहर निकलवाकर किनारे रख दिया गया।
विवाद बढ़ने पर मिश्रिख तहसील की राजस्व टीम और हरदोई की संडीला तहसील की राजस्व टीम मौके पर पहुंची। कानूनगो रविंद्र सिंह चौहान और उनकी टीम ने दोनों जिलों की सीमा की नाप-जोख की। जांच के बाद शव सीतापुर जिले की सीमा में मिलने की पुष्टि हुई। इसके बाद नैमिषारण्य पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू की। सीतापुर की फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।
थानाध्यक्ष नैमिषारण्य नवनीत मिश्रा ने बताया कि शव की पहचान कराने के लिए आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटाई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
हरदोई के टेलर से मिल सकता है अहम सुराग
पुलिस को शव की पहचान और घटना के संबंध में हरदोई के एक टेलर से अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। शव सफेद कपड़े और डोरी से बंधा था। उसके मुंह के पास खून भी दिखाई दिया। युवक ने लाल चेकदार शर्ट और लोअर पहन रखा था। शर्ट पर हरदोई के महोलिया स्थित आदित्य टेलर का स्टीकर लगा मिला है। ग्रामीण युवक की हत्या कर शव नदी में फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। टेलर के स्टीकर की जानकारी जुटाने के लिए नैमिषारण्य पुलिस की एक टीम हरदोई भेजी गई है।
जांच करते अधिकारी