फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 70 ग्राम पंचायतों में मनरेगा में काम देने की की मांग

Mon, 04 May 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। संगतिन किसान मजदूर संगठन से जुड़े मजदूरों ने सात विकासखंड की 70 ग्राम पंचायतों में मनरेगा से काम देने की मांग की है। संबंधित मजदूरों की ओर से इस संबंध में ब्लॉक पर कार्य का मांगपत्र दिया गया। इसके मार्फत शीघ्र काम देने की मांग की गई है।
विज्ञापन

संगतिन किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ता शिवम ने बताया कि हरगांव ब्लॉक की 11 ग्राम पंचायतों में 315 साथियों ने मनरेगा में कार्य की डिमांड की है। खैराबाद ब्लॉक की आठ ग्राम पंचायतों 265 साथियों ने भी कार्य संबंधी पत्र सौंपा। मछरेहटा ब्लॉक में सात ग्राम पंचायतों से 316 मजदूरों ने कार्य की मांग की है। मिश्रिख ब्लॉक की सात ग्राम पंचायतों से 412 लोगों कार्य देने की डिमांड की है।
गोंदलामऊ ब्लॉक की नौ ग्राम पंचायतों से 275 मजदूरों ने कार्य की डिमांड की है। महोली की 16 ग्राम पंचायतों से 542 लोगों ने कार्य की मांग की है। पिसावां ब्लॉक की तकरीबन 15 ग्राम पंचायतों से 806 महिला और पुरुष मजदूरों ने कार्य मांगा है। बड़ी संख्या में बेरोजगार महिलाओं ने काम की मांग मनरेगा से की है। संगठन की प्रतिनिधि ऋचा सिंह ने बताया की बड़ी संख्या में मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है। इससे उनके समक्ष रोजी-रोटी का संकट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें