इस बार ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए व्यापारियों ने कई खास किस्म के नमकीन व पापड़ बनाए हैं। यह पदार्थ हर वर्ग को लुभा रहे हैं। नमकीन जहां 100 से 300 रुपये प्रति किलो में बिक रही है। वहीं पापड़ 80 से 150 रुपये किलो में हैं।
इसके अलावा व्यापारियों ने कई ऑफर चला रखे हैं। पांच किलो की नमकीन खरीद पर 250 ग्राम एक्स्ट्रा दी जा रही है। वहीं ड्राई फ्रूट्स भी विशेष किस्म के बनाए गए हैं। 500 से 3000 रुपये किलो तक में बिक रहे हैं। इनकी पैकिंग भी आकर्षक तरीके से की गई है। बाजार में सबसे अधिक डिमांड नमकीन व गुझिया की है। यह गुझिया 280 रुपये किलो में बिक रही है। शुद्ध देशी घी की गुझिया 350 रुपये में मिल रही है।