सीतापुर। जिला कारागार में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक कैदी की मौत हो गई। जेल अधीक्षक एसके सिंह ने बताया कि सदरपुर के अहियापुर सुखावां गांव का निवासी विक्रम लाेनिया (53) 5/25 आर्म्स एक्ट व गैंगस्टर एक्ट के मामले में 26 मई 2022 से बंद था।
18 अक्तूबर 2024 को उसे कोर्ट ने उसे पांच साल के कारावास की सजा सुनाई थी। शनिवार को उसकी तबियत अचानक खराब हो गई। बेहोशी की हालत देखते हुए उसे जेल अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उसे पहले किसी तरह की कोई समस्या नहीं थी।