सीतापुर। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के बेहतर कार्य के लिए जिले के दो कार्मिकों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 25 जनवरी को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सम्मानित किया जाएगा।
जिला प्रशासन द्वारा विधानसभा लहरपुर क्षेत्र में सुपरवाइजर के पद पर कार्य करने वाले लेखपाल पवन कुमार और मिश्रिख विधानसभा क्षेत्र में बीएलओ के पद पर कार्य करने वाले शिक्षामित्र मुकेश शुक्ला को सम्मान के लिए चयनित किया गया है। इनकी ओर से एसआईआर का कार्य कुशलतापूर्वक किया गया है। इससे मतदाताओं को सहूलियत हुई है।
दोनों कार्मिकों को जिला निर्वाचन दफ्तर के वरिष्ठ सहायक सुशील कुमार रविवार को अपने साथ लखनऊ लेकर जाएंगे। इन्हें वहां एक कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से सम्मानित किया जाएगा।