रेउसा(सीतापुर)। सीएचसी के सामने संचालित एक निजी क्लीनिक में बुधवार देर रात एक प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हालांकि इसके बाद अस्पताल प्रशासन से समझौता कर लिया। पुलिस व स्वास्थ्य विभाग से कोई शिकायत नहीं की गई है।
थानाध्यक्ष हनुमत लाल तिवारी ने बताया कि थानगांव के राजापुर इसरौली निवासी विपिन चौहान ने पत्नी प्रीती (30) को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल में भर्ती कराया था। कुछ देर बाद प्रसूता की मौत हो गई।
परिजनों ने पहले अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। इसके बाद हंगामा किया। हालांकि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम करान से भी मना कर दिया। अस्पताल प्रशासन के साथ समझौता कर लिया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनंत मिश्र ने बताया कि मृतक के परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। शिकायत भी नहीं की है।