फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाते समय नदी में डूबने से मजदूर की मौत

Fri, 21 Jul 2017 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
drown - फोटो : file photo
विज्ञापन
कठिना पुल के निर्माण में लगे एक मजदूर की शुक्रवार को नहाते समय डूबने से मौत हो गई। जबकि उसके दो अन्य साथी बाल-बाल बच गए। वह शाहजहांपुर का रहने वाला था। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसका शव बरामद कर लिया है। बताते हैं कि युवक अपने साथियों संग नदी में नहाने गया था।  
विज्ञापन


शाहजहांपुर में तिलहर इलाके के मुस्तफाबाद निवासी नसीम (25) महोली में बाईपास व कठिना नदी पर बने रहे पुल के निर्माण के लिए एक कंपनी के ठेकेदार के साथ काम करता था।

शुक्रवार को वह अपने साथी अच्छन, फरीद, बच्चन व रोहित के साथ नदी में नहाने गया था। नहाते समय नसीम, बच्चन व फरीद गहरे पानी में जाकर डूबने लगे। इस पर उसके साथियों ने बच्चन व फरीद को बचा लिया, लेकिन नसीम डूब गया। उसके डूबने के बाद साथियों ने पुलिस को सूचना दी। खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसका शव बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें