फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ ही घंटे में पिता-पुत्र की मौत, कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
रेउसा (सीतापुर)। थानगांव इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शनिवार को एक बुजुर्ग की मौत के कुछ ही देर में उसके मनारोगी बेटे के फांसी लगाकर जान दे दी। पिता-पुत्र की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने शवों का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

थानगांव इलाके के बछमरिया निवासी बुजुर्ग श्रीकेशन की शनिवार को हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे, इस बीच रास्ते में बुजुर्ग की मौत हो गई। अस्पताल पहुुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, मृतक का मनारोगी बेटा रामयस (32) घर से निकलकर गांव के बाहर गया, जहां पर फंदा बनाकर पेड़ में फांसी लगा ली, इससे उसकी मौत हो गई।
परिवार और आसपास के लोग मृतक बुजुर्ग को लेकर घर पहुंचे तो मनारोगी की तलाश शुरू की गई। तलाश के दौरान उसका शव फंदे से लटकता मिला। रामयस काफी समय से बीमार चल रहा था। बुजुर्ग पिता ही उसकी देखरेख करते थे। हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, इस बीच मौका पाकर युवक गांव के बाहर पहुंच गया और वहां फंदे पर झूल गया।
विज्ञापन

परिजनों ने शवों का अंतिम संस्कार कर दिया है। एसओ थानगांव अनिल कुमार ने बताया कि युवक मनोरोगी था। उसने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। पिता की बीमारी से मौत हुई है। परिवार ने शवों की अंत्येष्टि कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें