फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मासूम को लेकर नदी में कूदी महिला की मौत

Thu, 29 Jun 2023 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। मासूम संग एक महिला ने बुधवार को चहलारी घाट पुल से सरयू नदी में छलांग लगा दी। नदी में डूबने से महिला की मौत हो गई जबकि ग्रामीणों ने बच्ची को बचा लिया। बताते हैं कि पति की मौत होने के बाद से महिला मानसिक रूप से परेशान थी। वह घर से दवा लेने की बात कहकर निकली थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बहराइच के थाना पयागपुर के पैतोरा निवासी दीपिका शर्मा (35) अपनी पुत्री सिया (7) के साथ लखनऊ दवा लेने जाने की बात कहकर घर से निकली थी। थानगांव क्षेत्र में बहराइच और सीतापुर जिले को जोड़ने के लिए चहलारी घाट पुल बना हुआ है। दोपहर को यहां पहुंची महिला ने अपनी पुत्री के साथ चहलारी घाट पुल से सरयू नदी में छलांग लगा दी।
नदी में महिला के कूदते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को बाहर निकाला। पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डाॅक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं बालिका का इलाज किया जा रहा है। थानाध्यक्ष रामप्रकाश ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बच्ची की हालत स्थिर है।
विज्ञापन


तीन साल पहले हो गई थी पति की मौत

दीपिका के भाई विष्णु शर्मा ने बताया कि दीपिका के पति की तीन साल पहले ही मौत हो चुकी है। वह चंडीगढ़ स्थित एक एयरपोर्ट पर नौकरी करते थे। पति की मौत के बाद से ही दीपिका मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी। उसका इलाज लखनऊ में चल रहा था। वह अक्सर दवा लेने जाती थी। बुधवार को भी वह यही बताकर दवा लेने निकली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें