फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: नाराज ग्रामीणों ने 24 गोवंशों को पंचायत भवन में किया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। गोवंशों के छुट्टा घूमने से किसान परेशान हैं। वह उनकी फसलों को निवाला बना रहे हैं। इससे नाराज ग्रामीणों ने दो गांवों के 24 गोवंशों को बुधवार को पंचायत भवन में बंद कर दिया।
विज्ञापन

विकास खंड महमूदाबाद की ग्राम पंचायत उनेरा के ग्राम कासूपुर व बसहा के ग्रामीण छुट्टा गोवंशों से परेशान हैं। बुधवार को ग्रामीणों ने करीब दो दर्जन गोवंश को पकड़कर पंचायत भवन के परिसर में बंद कर दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि जब सरकार का आदेश है कि इन गोवंशों को गोशाला में भेजा जाए तो इन्हें क्यों नहीं पकड़ा जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पशुबाड़ा बनाने के लिए पैसा आया था लेकिन उसे बनाया नहीं गया। जिसके चलते गोवंश खेतों में लगी फसल गन्ना, मक्का, धान आदि को नष्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन

तहसीलदार सुखवीर सिंह ने बताया कि खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि पंचायत भवन में बंद गोवंशों के लिए चारा और पानी की व्यवस्था कराएं। उन्हें सुरक्षित गोशाला भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें